स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फरसगांव में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का हुआ समापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फरसगांव में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का हुआ समापन

 

CHC फाइटर टीम ने खिताब पर किया कब्जा

 

भरत भारद्वाज

 

फरसगांव – जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा फरसगांव नगर के हाई स्कूल मैदान में पांच दिवसीय जिला स्तरीय ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट मैच प्रतियोगिता सीजन-3 का आयोजन किया गया, जिसका समापन 18 दिसम्बर सोमवार को किया गया । प्रतियोगिता के समापन में फाइनल मैच सीएचसी फाइटर और आरएचओ फाइटर के मध्य खेला गया, जिसमें आरएचओ फाइटर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 101 बनाये वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएचसी फाइटर की टीम ने 14 बॉल शेष रहे मैच को बड़ी आसानी से जीत लिया और सीजन-3 के खिताब पर कब्जा किया है । सीजन-3 के विजेता टीम सीएचसी फाइटर को नगद 13000 हजार रुपये राशि और ट्रॉफी दिया गया वही उपविजेता टीम आरएचओ फाइटर को नगद 10000 हजार रुपये और ट्रॉफी मुख्यअतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सिंह के द्वारा ट्रॉफी के साथ नगद राशि प्रदान किया गया ।

 

इस प्रतियोगिता में मेन ऑफ द मैच टिकेश नेताम रहे , मेन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बेस्टमेन इन तीनो ट्राफी शशिकांत टांडिया को मिला ।

 

इस प्रतियोगिता के समापन के दौरान आयुष अधिकारी डॉ विनोद बिहारी धर, बीएमओ डॉ आर ज्योतिर्मय प्रभावती, शंकर सरकार, बीपीएम चेतन चौहान, डॉ रोहणी राणा , के.वी. जनरल स्टोर संचालक मोहम्मद फिरोज, कमल मेडिकल स्टोर्स संचालक कमल साहू, उमेश मेडिकल स्टोर्स संचालक गणेश जायसवाल, कृष्णा मेडिकल स्टोर्स संचालक कृष्णा साहू , आयुष मेडिकल स्टोर्स संचालक आयुष कर सहित कोंडागाँव जिले के समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी दर्शकगण मौजूद रहे । इस क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में कोमेंट्रेटर गुरूपाल सिंह, सुरेंद्र जैन के द्वारा किया गया । वही इस आयोजन को सफल बनाने में फरसगांव के वायएससी क्रिकेट टीम के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा ।

Express MPCG