
बिलासपुर
ब्यूरो रिपोर्ट
*हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान बिलासपुर में तीसरा शालेय वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन*
रविवार दिनांक 17 दिसंबर 2023 को बड़े ही हर्षोलास के साथ तीसरा शालेय वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – माननीय श् तन्मय माहेश्वरी जी , (महाप्रबंधक के सचिव) एव सम्मानित अतिथि माननीय महेंद्र प्रताप सिंह राणा जी (पूर्व सेना
अधिकारी) थे। एवम विशेष अतिथि सिस्टर जॉर्जिना (प्रांतीय सुपीरियर , मध्य भारत प्रांत रायपुर) साथ ही संस्था के प्राचार्या डॉ. सिस्टर क्लेरिटा डिमेलो, मैनेजर सिस्टर लूसी ,एवम सिस्टर अजेया मौजूद रही ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा आसमान में रंगबिरंगे पुष्प एवम फुग्गे छोड़कर किया । तत्पश्चात दीप प्रज्वलित करके आज के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया था ।अलग अलग कार्यक्रमो के जरिए सभी बच्चो ने जबरदस्त प्रदर्शन से वहां उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया ।बच्चो के पालकगणों की धैर्यता ने कार्यक्रम कोऔर भी चारचांद लगा दिया ।

बच्चो ने सभी धर्मो की प्रस्तुति दी जो काबिले तारीफ रही संस्था की।

प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्लेरिटा डिमेलो ने शालेय वार्षिक रिपोर्ट में इस वर्ष के सभी अभूतपूर्ण कार्य एवम विद्यर्थियों द्वारा किये गए सभी सम्मानित कार्यो का विवरण दिया एवम सभी बच्चो को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्कूल के सभी बच्चो को बधाई के साथ आगे अच्छी शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिए जाने का अनुरोध किया ।सम्मानित अतिथि माननीय महेंद्र प्रताप सिंहराणा जी ने अपने संबोधन में बच्चो के कार्यक्रम को देखकर उन्हें खूब सराहा एवम बधाई दिया। साथ ही आगे बच्चो को 5th क्लास के बाद सैनिक स्कूल में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया देश के लिए आगे काम करके सम्मान हासिल करना भारत देश के हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए ये उनका पहला मकसद होना चाहिए इस पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने स्कूल के सभी सदस्यों को बधाई प्रेषित की ।विशेष अतिथि सिस्टर जॉर्जिना ने अपने संबोधन में स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की अंत मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
