बानगांव, चान्दागाँव, चरकई और मोहलई में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

बानगांव, चान्दागाँव, चरकई और मोहलई में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

 

भरत भारद्वाज

 

फरसगांव – फरसगांव ब्लाक के ग्राम बानगांव और चान्दागांव में 17 दिसंबर रविवार और 18 दिसम्बर सोमवार को चरकई और मोहलई में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अलग अलग 17 योजनाओं को बताया गया। जिसमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट योजना, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि योजनाओं के लाभार्थियों ने इन योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के संबंध में बताते हुए ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।

 

ग्राम बानगांव में 176 आवेदन प्राप्त हुवे जिनमे से 110 आवेदनों कार तत्काल निराकरण किया गया बाकी 66 आवेदन के लिए समय दिया गया है, इसी तरह ग्राम चांदागांव में 347 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 291 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया है शेष 56 आवेदनों के निराकरण के लिए समय दिया गया है । इसी तरह चरकई और मोहलई में भी ग्रामीणों की समस्या का निराकरण किया गया ।

 

इस दौरान फरसगांव एसडीएम अनिकेत साहू, एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा, तहसीलदार जयकुमार नाग, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Express MPCG