गारका में धूमधाम से मनाया गया गुरु घासीदास जयंती, पूर्व विधायक संतराम नेताम हुए शामिल 

गारका में धूमधाम से मनाया गया गुरु घासीदास जयंती, पूर्व विधायक संतराम नेताम हुए शामिल

 

जैतखाम में मत्था टेक समस्त क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना कर लिया आशीर्वाद

 

भरत भारद्वाज

 

केशकाल :- विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गारका में सोमवार को गुरु घासीदास बाबा की जयंती हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम शामिल हुए। गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए संतराम नेताम ने कहा कि गुरु घासीदास ने सबको सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उन्होंने मनखे मनखे एक समान का नारा देकर समाज में फैले कुरीतियों सामाजिक विसंगतियों भेदभाव छुआछूत की भावना को दूर किया। हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सतनामी केवल विशेष जाति वर्ग नहीं है अपितु जो परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के दिखाए मार्ग पर चले, सत्य मार्ग पर चलता है वही सतनामी है ।उन्होंने इस अवसर पर पूज्यनीय स्वर्गीय मिनीमाता को भी याद किया कि और कहा की उनका ही आशीर्वाद है कि आज महिलाएं राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं तथा विभिन्न पदों पर आसीन है।

Express MPCG