कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कल फरसगांव में होगा प्रथम आगमन,करेंगे आमसभा को सम्बोधित

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – कॉंग्रेस के नेता राहुल गांधी 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 28 अक्टूबर को फरसगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्हें आगमन को लेकर नगर के कार्यक्रम स्थल स्टेडियम ग्राउंड की सफाई कर तैयारी की जा रही है । साथ ही हेलीपेड भी बनाये जा रहे हैं । स्थानीय कोंग्रेस के नेता आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं । साथ ही सुरक्षा के तौर पर पुलिस के जवानो द्वारा समय समय कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो ।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतरकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। वहीं, चुनावी सीजन में वादों और दावों का दौर भी जोरों पर है। मुख्यमंत्री भूपेश कर्जमाफी करने और धान की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर किसानों को साधने में जुटी हुई है।

राहुल गांधी का यह दूसरा दौरा होगा । लेकिन फरसगाँव मे उनका प्रथम आगमन है । 28 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2:30 बजे राहुल गांधी फरसगांव पहुचकर और 2:40 से 3:40 बजे तक चुनावी आमसभा को संबाेधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश के कॉग्रेस के वरिष्ट और दिग्गज नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

Express MPCG