फरसगांव नयापारा में दो बाइक की आपस में हुई टक्कर में,तीन युवक हुए घायल,दो की जिला अस्पताल किया गया रिफर
भरत भारद्वाज ✍️
फरसगांव – फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रांधना रोड में स्थित नयापारा के पास 26 अक्टूबर गुरुवार की शाम लगभग 6:00 बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई ।

जानकारी के अनुसार फरसगांव गायतापारा निवासी रिशु नेताम पिता जेठू नेताम उम्र 25 वर्ष और सुमित कोर्राम पिता सनत कोर्राम उम्र 26 वर्ष यह दोनों बाइक में सवार होकर तोदेपारा से फ़रसगांव आ रहे थे और ग्राम लुभा निवासी कौशल नाग पिता देउ राम नाग फरसगांव से लुभा जा रहा था । इन दोनों बाइक की आपस में फरसगांव नयापारा के पास टक्कर हो गई । जिसमें दोनो बाइक में सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया । कौशल नाग और रिशु नेताम को गंभीर चोट आने के चलते दोनो को फरसगांव अस्प्ताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है ।
