अभिषेक अवस्थी
*विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है,जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। इस बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा आस्था का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी बस्तर दशहरा पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बात कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने ऐतिहासिक सिरहासार भवन में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के मुरिया दरबार को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक अनोखी गतिविधि निरूपित किया।*
