प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों, ईव्हीएम और वीवीपैट का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन*

अभिषेक अवस्थी

*विधानसभा निर्वाचन के तहत बस्तर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षकों श्री सुब्रत गुप्ता, श्री आरएच ठाकरे और श्री सुदेश कुमार मोखटा की उपस्थिति में मतदान दलों, ईव्हीएम और वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।* *जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र बस्तर 212, जगदलपुर 247 और चित्रकोट 240 मतदान केंद्रों के लिए तथा रिजर्व हेतु ईव्हीएम और वीवीपैट मशीनों का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।*
*मशीनों का रेंडमाइजेशन के उपरांत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा ईव्हीएम और वीवीपैट मशीन को धरमपुरा में स्थित मॉडल कालेज में स्थापित स्ट्रांग रूम में स्थान्तरित किया जाएगा।*

*इसके उपरांत जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों और माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन भी किया गया।*

Express MPCG