
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। भारतीय डाक विभाग “नए भारत के लिए डिजिटल इंडिया” विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इच्छुक प्रतिभागी अभियान में भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है ढाई आखर पत्र लेखन अभियान में 31 अक्टूबर तक भेजे गए पत्र ही स्वीकार होंगे बाद पोस्ट किए गए पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पत्र लेखन का विषय होगा “न्यू इंडिया के लिए डिजिटल इंडिया” होगा। नए भारत के लिए डिजिटल इंडिया” एक नारा है जो भारत की प्रगति और परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के दृष्टिकोण को समाहित करता है। पत्र अंग्रेजी या हिंदी या किसी भी स्थानीय भाषा में लिखा जा सकता है। इस प्रतियोगिता के राष्ट्रीय एवं सर्कल स्तर के प्रथम तीन, द्वितीय तीन व तृतीय के तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा जिसमे राष्ट्रीय स्तर में प्रथम 50 हजार, द्वितीय 25 हजार एवं तृतीय 10 हजार इसी प्रकार सर्कल स्तर में प्रथम 25 हजार द्वितीय 10 हजार व तृतीय 5 हजार का इनाम घोषित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कोंडागांव डाकघर के निरीक्षक डाकघर में सम्पर्क कर सकते है।
