यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर –,इसी अवसर पर दुर्गोंउत्सव समितियों के द्वारा मां दुर्गा मूर्ति जो की प्रत्येक मोहल्ले में विराजित की गई थी,जिन समितियों के द्वारा मूर्ति की विधिवत पूजा कर धर्म,व संस्कृति की परंपरा को जीवित रखे है उन सभी समितियों का कांकेर शहर के ऊर्जावान युवा छात्र नेता,समाजसेवी आदीप शर्मा (मिंटू)के द्वारा मंच में आमंत्रित कर प्रत्येक समितियों का अभिनंदन किया गया उनका स्वागत किया गया एवम सभी समितियों को मोमेंटो प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाने हेतु स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया,विदित हो की विगत दिनों भगवान श्री गणेश जी के विसर्जन के अवसर पर भी आदीप शर्मा (मिंटू)के द्वारा सभी गणेश पूजा समितियों का भी सम्मान समारोह कार्यकर्म रखा गया था,उस अवसर पर भी कांकेर शहर के गणमान्य नागरिक और युवा साथी उपस्थित थे,आदीप शर्मा(मिंटू) के द्वारा आयोजित की गई इस कार्यक्रम के लिए सभी ने इनकी भूरी भूरी प्रशंशा की है, मां दुर्गा समितियों के सदस्यों ने इस अनूठे अंदाज में की गई सम्मान कार्यकर्म के लिए आदीप शर्मा (मिंटू) का आभार व्यक्त किया है,आदीप शर्मा ने कहा है की भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक व सम्मान कार्यकर्म हर क्षेत्र में वे करते रहेंगे,कार्यकर्म के सफलता पूर्वक संपन्न होने के लिए, सभी के सहयोग के लिए आदीप शर्मा ने सभी पत्रकार साथी,इलेक्ट्रानिक मीडिया,प्रिंट मीडिया,पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन सभी का आभार व्यक्त किया है व धन्यवाद ज्ञापित किया है,इस कार्यकर्म में प्रमुख रूप से……दिलीप जायसवाल,नितिन पोटाई , राजा देवनानी,शंकर आहूजा,रवि तिवारी,अरुण कौशिक,अमित चौबे,गौरव श्रीवास्तव,नवीनसोनी,अखिलेश शुक्ला,वीरेंद्र यादव,मोनू ठाकुर,आलोक श्रीवास्तव,जतिन अटवैया,जैकी आहूजा,विशाल मोटवानी दीपक शर्मा,अनूप शर्मा,मितेश जैन,अनुअंश शर्मा,अनुनय शर्मा,अजय चोपड़ा ,अभय चोपड़ा,पीयूष बलेचा उपस्थित थे
