ग्राम ठोटी मडानार के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव पूर्व क्षेत्र के दुर्घटना जन्य मार्ग पर किया श्रमदान, आवागमन किया दुरुस्त

फागु यादव

कोंडागांव जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी में बसे संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत मुंगवाल के आश्रित ग्राम ठोटी मडानार के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर क्षेत्र के दुर्घटना जन्य मार्गो पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाड़ियां की कटाई कर मार्ग दुरुस्त किया है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की इन मार्गो पर अत्यधिक लाटा बूटा उग आया था जिसके कारण दुर्घटनाएं होती रहती थी। जिसे लेकर ग्रामीणों ने उन सभी संवेदनशील मार्गो में श्रमदान करते हुए सफाई की है। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छोटे बालकों ने अपनी सहभागिता दी। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर अपने नजदीकी पोलिंग बूथों पर जाकर वोट डालने की अपील की।

Express MPCG