
आर एस भटनागर
जगदलपुर। शहर में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। वहीं उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में गंगामुंडा वार्ड निवासी तरूण कुमार यादव 25 साल, नयामुंडा निवासी रोहित पटेल 19 साल, अवंतिका कॉलोनी के पास अटल आवास निवासी उपेंद्र कश्यप 31 साल, सनसिटी लालबाग निवासी रोहित सिंह 19 साल, कुम्हारपारा निवासी समल कुमार नाग 33 साल और महारानी वार्ड निवासी बिलासा बघेल को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 चाकू भी जब्त किया है। बताया जाता है कि आरोपियों द्वारा शहर के अग्रसेन चौक, संजय बाजार, समुंद चौक, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक व मीना बाजार क्षेत्र में लोगों को डराया-धमकाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस को मिली सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को दबोच लिया।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली टीआई लीलाधर राठौर, एसआई प्रमोद ठाकुर, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, अनंत बघेल, संजीव मिंज, धरम कश्यप, नकुल कश्यप, क्षमा साहू, पंदमा कुंजाम, सावित्री नेताम, आरक्षक भूपेन्द्र नेताम, युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, भीगु कश्यप, विनोद खेस्स शामिल थे।
