
आर एस भटनागर
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मंडल में बुधवार को भाजपा का चुनाव कार्यालय शुरू किया गया। इसके साथ ही अब इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार को रफ्तार मिलेगी। चुनाव प्रचार सामग्री यहां पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहेगी, साथ ही चुनावी रणनीति भी इसी कार्यालय में बनाई जाएगी।
नानगूर मंडल में शुरू किए गए भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर के प्रत्याशी को जीत दिलवाने को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित किया। इसके साथ ही चुनाव कार्यालय पहुंचकर केंद्र में भाजपा की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लेने भी कहा गया है।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण मौजूद थे।
