आत्मसमर्पित माओवादी मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत रेवाली पंचायत मिलिषिया डिप्टी कमाण्डर के पद पर था सक्रिय।

अभिषेक अवस्थी

दंतेवाड़ा नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर मलांगेर एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन में रेवाली

पंचायत मिलिषिया डिप्टी कमाण्डर जोगा कुंजाम पिता स्व0 देवा कुंजाम उम्र लगभग 38 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेवाली कल्लेपारा थाना( अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ने आज दिनांक 24.10.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप , पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में किया आत्मसमर्पण।
आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर दन्तेवाड़ा का विषेष योगदान रहा।
नक्सली संगठन में सक्रिय अन्य माओवादियों से अपिल किया जाता है कि वे भी आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़कर शासन प्रशासन के द्वारा दिये जाने वाले लाभ का उपयोग कर सुखी जीवन व्यतित करें’’।
पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।

*(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 166 ईनामी माओवादी सहित कुल 650 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके