
आर एस भटनागर
जगदलपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर सट्टा खिलाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नगद 19520 रूपये और 15 नग सट्टा पर्ची भी बरामद की गई है।
सीएसएपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में सट्टा खिलाने का काम कर रहे है। सूचना पर पुलिस की अलग-अलग टीमों को कार्रवाई के लिए भेजा गया था।
इसके बाद पुलिस ने राहुल चंदेल पिता धनसिंह चंदेल 27 साल निवासी बैलाबाजार, हिमांशु आनंद पिता मुकेश आनंद 25 साल निवासी मदर टेरेसा वार्ड और भावेश सिंह पिता स्व. गोपीसिंह 29 निवासी कुम्हारपारा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी राहुल चंदेल के कब्जे से नगदी रकम 2450 रूपये व सट्टा पर्ची 6 नग, आरोपी हिमांशु आनंद के कब्जे से नगदी रकम 8020 रूपये व सट्टा पर्ची 5 नग तथा आरोपी भावेश सिंह के कब्जे से नगदी रकम 9050 रूपये व सट्टा पर्ची 4 नग किया गया है।
तीनों आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
