मोंगरापाल में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

आर एस भटनागर

जगदलपुर। बस्तर जिले के घाटलोहंगा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मोंगरापाल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के सभी मोहल्लों में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

वहीं लोगों को मतदान का महत्व भी बताया गया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सोनवानी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी लिलेश देवांगन, महादल नायक मिथुर बघेल, दीपक नाग, बसंती सेठिया, कृष्णा कश्यप, शशांक ठाकुर, विरेंद्र, कुमार बघेल, खिरेंद्र बघेल सहित अन्य मौजूद थे।

Express MPCG