भरत भारद्वाज
केशकाल – केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़ेंगा मार्ग में 24 अक्टूबर मंगलवार शाम लगभग 7 बजे बाइक और ऑटो के आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। राहगीरों की सूचना पर केशकाल पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुचकर घायल हो स्वयं ही पेट्रोलिंग वाहन से केशकाल अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया है । घायल युवक का अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है । घायल युवक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है, ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर भी किया जा सकता ह फिलहाल पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
