आर एस भटनागर
जगदलपुर। बस्तर जिले के घाटलोहंगा स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम कविआसना में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कविआसना के सभी मोहल्लों में रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने नारे लगाते हुए ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों ने सब्जी फार्म में काम कर रहे मजदूरों को मतदान का महत्व बताया। स्वयंसेवकों ने गांव में सौ फीसदी मतदान करवाने का प्रयास किया है।
मालूम हो कि 23 से 28 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश है। इसके बावजूद स्वयंसेवक लोगों को जागरूक करने निकले हैं। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी लिलेश देवांगन, महादल नायक मिथुन बघेल, दलनायक डीजेंद्र ठाकुर, रमन सिंह ठाकुर, चंदन कश्यप, नागेश, साहिल, महेश्वरी, केशंती, नीता, प्रिया, दीपक नाग, शीतल नाग सहित अन्य मौजूद थे।
