आर एस भटनागर
जगदलपुर। शहर में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक और युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को शहर के राजबाड़ा परिसर में लगे मीना बाजार में एक युवक द्वारा लोगों को चाकू लेकर डराने-धमकाने की सूचना मिली। इस पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज नाग निवासी गांधीनगर वार्ड 21 वर्ष बताया।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चाकू भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार कर आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली टीआई लीलाधर राठौर, एसआई लोकेश्वर नाग, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, नकुल नुरूटी शामिल थे।
