टिकट नही मिलने से नाराज कांग्रेसी प्रत्याशियो को मनाने मे जुटी कांग्रेस पार्टी

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

बस्तर में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य टीवी रवि ने आज अपने सैकड़ो समर्थको के साथ नामांकन दाखिल कर दिया है और निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन भी बना लिया है इस खबर के बाद कांग्रेस कांग्रेस पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है और कांग्रेस पार्टी नेता टीवी रवि को मनाने में जुट गई है आज देर शाम एक निजी होटल में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी टीवी रवि को कांग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष ने बुलाया था और उनसे चर्चा भी है काफी देर तक दोनो के बीच बातचीत भी हुई है और मान मनोवल का दौर जारी रहा पीसीसी अध्यक्ष ने टीव्ही रवि से चर्चा की हैं और उन्हें पार्टी की रीति नीति से अवगत भी कराया मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी अध्यक्ष ने कहा हैं कि कुछ जगहो मे थोड़ी नाराजगी सामने आई है उसे ठीक कर लिया जाएगा और जगदलपुर मे कांग्रेस पैनल मे दावेदारो मे भी प्रमुख रहे टिव्ही रवि कांग्रेस परिवार के वरिष्ट सदस्य है वे कंही नही जाएंगे पार्टी के साथ ही रहेंगे बता दे कि टीव्ही रवि ने पार्टी मे अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन पार्टी ने जतिन जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया इसके बाद टीवी रवि के समर्थको मे काफी आक्रोश देखा गया और टीवी रवि को निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात तक कहे डाली और आज नामांकन के 1 दिन पहले टीवी रवि ने भारी संख्या मे अपने समर्थन के साथ कलेक्ट पहुंचकर निर्दलीय के तौर पर नामाकन का दाखिल कर दिया है कांग्रेस पार्टी से टिकट नही मिलने से नाराज कांग्रेसी प्रत्याशियो को मनाने मे कांग्रेस पार्टी जुट गई है…और एक निजी होटल मे सभी नाराज कांग्रेसी प्रत्याशियो से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से बात चित का दौर जारी रहा…

Express MPCG