नारायणपुर विधानसभा क्रमांक 84 से भाजपा के उम्मीदवार केदार कश्यप ने बखरूपारा के कोटगुडिन माता के मंदिर से माता का आशीर्वाद लेकर हजारों ग्रामीणों के जन सैलाब की भीड़ के साथ नामांकन रैली नगर में कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में नामांकन फार्म कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा किया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

लगभग 3 हजार की यूवाओ की बाइक रैली की अगुवाई में बखरूपारा से नामांकन रैली हजारों महिला पुरुष और बुजुर्गो के साथ बीजेपी जिंदाबाद , नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से नारायणपुर गूंज उठा ।नगर में उमड़े जन सैलाब से विपक्षी दल कांग्रेस के हाथ पाव फूलने और छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने की बात आमसभा में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही । वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ वादा ही करती है और 70 सालो से वादा ही करती आई है । भाजपा विकास करती है , वादा करके जनता के साथ छलावा करने वाली कांग्रेस सरकार को बदलना है और विकास के लिए भाजपा पर बटन दबाकर केदार कश्यप को जीताना कहा ।

केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास दिया लेकिन भूपेश बघेल ने गरीबों से उनका आवास छीन लिया क्योंकि आवास में प्रधानमंत्री आवास लिखा जायेगा । किसानों से झूठ बोलने वाली भूपेश बघेल क्यों जनता को बताती की धान का 2200 रुपए केंद्र सरकार देती है और बाकी की राशि किसानों को किश्तों में देकर उनसे छलावा कर रही है । केदार कश्यप ने कहा कि पांच सालो में कांग्रेस की सरकार ने कोई विकास के कार्य किए ही नहीं , विधायक चंदन कश्यप अपने आप को पंच तक का पावर नही होने की बात कहकर नारायणपुर विधानसभा की जनता के साथ खिलवाड़ करते आए है।कांग्रेस की सरकार में सड़को की हालत दयनीय और बंधवा तालाब का अस्तित्व खतरे में है । जनता जाग गई है और इस बार भाजपा को बहुमत के साथ लाकर विजय बनाएगी । कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय , पूर्व सांसद दिनेश कश्यप , पूर्व विधायक संतोष बाफना , भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम , बस्तर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ,भरत मटियारा सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Express MPCG