एक घर में घुसा गउहा डोमी जहरीला सांप, घर वालो के उड़े होश,,, पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा सर्प मित्र ने

विनोद जैन

अर्जुन्दा:-* बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा ब्लाक से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम डुड़िया के चिंताराम टंडन के घर पर गउहा डोमी सांप अचानक घर के चूल्हे के पास आ गया था। सबसे पहले सांप को चिंताराम टंडन ने देखा फिर आसपास के लोगों को बुलाकर उसे निकालने के लिए कोशिश किया। लेकिन यह नामुमकिन और जान जोखिम में डालने वाला कार्य था। तभी मोहल्ले के थलेश कुमार टंडन ने सांप पकड़ने वाले सर्प मित्र भरदाकला निवासी से सम्पर्क कर उन्हें तुरंत बुलाया। और फिर तुरंत सर्प मित्र पहुंचकर अपने कार्य में जुट गए। और करीब 2 घण्टे के कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। नवरात्रि के पंचमी के दिन सांप घर में घुस गया था। जिससे घर में रहने वाले लोग और आसपास के लोगों काफी डरें हुए थे। लेकिन सभी ने सुझबुझ और समझदारी से काम करते हुए और बिना कोई सांप को नुक्सान पहुंचाएं उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। यह अपने आप में एक मानवता और इंसानियत को आज भी जिंदा है यह साबित करती है। भले ही वो कोई भी जीव जंतु क्यूं ना हो जिन्दगी सबको अपनी प्यारी होती है। इसको ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया गया।

जब भी किसी के घर में या किसी भी अन्य जगहों पर सांप घुस जाए तो आप सर्प मित्र से सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल नं +91 99934 68546

Express MPCG