भरत भारद्वाज
फरसगाँव – प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोण्डागाँव जिले केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फरसगाँव क्षेत्र में राजस्व एवम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र के चेकपोस्ट का निरीक्षण करने के साथ संधिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे । इसी कड़ी में 19 अक्टूबर की रात फरसगाँव एसडीएम अनिकेत साहू और एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा के साथ पुलिस के जवानों ने फरसगाँव क्षेत्र के होटलों व ढाबो का रात में निरीक्षण किया गया । साथ ही सभी संचालकों को अवैध शराब रखने मना करते हुए देर रात तक होटल व ढाबो को संचलित करने मना किया गया । इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के साथ पुलिस के जवान भी उपस्तिथ रहे ।
