रायपुर/छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अब तक 83 सीटो के लिए घोषणा कर दी है, लेकिन 7 विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रत्याशी घोषित नही किया है तो वहीं भाजपा ने अब तक 86 सीटो के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है लेकिन 4 विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी की नामों की घोषणा नही की है ।
बता दे की बीजेपी दूसरी सूची जारी करने के बाद भी 5 विधानसभा क्षेत्र जिनमे अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल, बेमेतरा के लिए अभी सूची जारी नहीं की है। तो वही कांग्रेस ने 7 विधानसभा क्षेत्रों जिसमें बैकुंठपुर, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, रायपुर शहर उत्तर, सिहावा, धमतरी के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नही कर पाई है ।
