कमिश्नर और आईजी ने ओड़िसा राज्य से लगे सीमा चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण* ♦️ *सभी संदिग्घ व्यक्तियों,वाहनों और वस्तुओं की जाँच करने के दिए निर्देश*

अभिषेक अवस्थी

♦️👉🏻जगदलपुर 18 अक्टूबर कमिश्नर श्याम धावड़े और आईजी सुंदरराज पी. ने ओड़िसा राज्य से लगे सीमा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को कमिश्नर और आईजी ने छग की सीमावर्ती गांव भेजापदर-आलपदर (ओड़िसा), तारापुर- बोरगांव के चेक पोस्ट में तैनात स्थैतिक दल और पुलिस दल का जायजा लिया। उन्होंने तैनात दलों को सभी व्यक्तियों,वाहनों और वस्तुओं की जाँचकर और पंजी में उनका पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को सजकता से कार्य को सम्पादित करने पर जोर दिया। दोनों अधिकारियों ने चेकपोस्ट में 24 घंटे निगरानी हेतु लगे सीसीटीव्ही की स्थिति का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चाकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली।

♦️कमिश्नर और आईजी विधानसभा निर्वाचन हेतु आदर्श आचार संहिता लागू के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। ज्ञात हो कि संभाग के सभी जिलों में विधानसभा निर्वाचन दौरान चेक पोस्ट स्थापित कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। निष्पक्ष निर्वाचन के लिए शासन-प्रशासन हेतु सतत प्रयास की जा रही है।

Express MPCG