पखांजूर से आगत युवती की लाश का अंतिम संस्कार जन सहयोग संस्था ने किया,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर । आज पुनः एक बार पखांजूर से आगत एक लाश की
अंत्येष्टि करते हुए अजय कुमार पप्पू मोटवानी की संस्था “जन सहयोग” ने अपना आंकड़ा 139 तक पहुंचा दिया है। संबंधित विवरण इस प्रकार है कि पखांजूर पीवी 63 बलरामपुर की ज्योति राय उम्र 22 कुछ दिनों से लापता थी ,जिसकी पतासाजी करने पर पुलिस ने उसकी लाश मरोड़ा के जंगल से फाँसी लटकने की हालत में प्राप्त की। लाश को पीएम हेतु कांकेर लाया गया था। यहां से लाश को क्रियाकर्म हेतु वापस पखांजूर लाने में समय तथा धन का बहुत अधिक नुकसान हो सकता था, अतः परिजनों ने पुलिस तथा “जन सहयोग” संस्था से प्रार्थना की कि मृतिका ज्योति राॅय का कफ़न दफ़न कांकेर में ही कर दिया जाए उनकी प्रार्थना तथा पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अस्पताल जाकर युवती का शव प्राप्त किया और परिजनों की उपस्थिति में उसका अंतिम संस्कार अपने सदस्यों के सहयोग से पूर्ण विधि विधान से कर दिया, जिसका आभार मानते हुए मृतिका की मौसी वंदना तथा अन्य उपस्थित परिजनों ने अध्यक्ष पप्पू मोटवानी तथा उनके साथियों को बहुत-बहुत आशीर्वाद दिए। इन परिजनों के नाम तपन मंडल भवतोष , सुजीत हालदार, वंदना मंडल ,अरुण विश्वास ,सभी पखांजूर 63 बलरामपुर ग्राम के वासी हैं। स्थानीय “जन सहयोग ” संस्था के जिन उत्साही कार्यकर्ताओं ने अंतिम संस्कार में सहभागिता दिखाई ,उनमें अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा राजेश चौहान, प्रवीण गुप्ता, उत्तम मिश्रा तथा संत कुमार रजक के नाम उल्लेखनीय हैं। इन सभी के इस पुण्य कार्य की चर्चा समस्त जिले में की जा रही है।

Express MPCG