कांकेर/ जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,की मौजूदगी में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया

कांकेर/ जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,की मौजूदगी में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया ।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए जिले के तीनों विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन दाखिल करने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कांकेर पहुंचे जहाँ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी केवल आलोचना करने, जेल भेजने, उल्टा लटकाने के आलावा कोई बात नहीं कर रही है, वहीं अनूप नाग को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि नामांकन फार्म लेना पहली बात है भरना दूसरी और चुनाव लड़ना तीसरी बात है कहते हुए उन्हें मना लेने की बात कही वहीं चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कहा कि हमने तो जाति जनगणना,3000 रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदी व अन्य घोषणाएं पहले ही कर चुके हैं समय के साथ घोषणा पत्र भी जारी हो जाएगा ।

 

बाइट – भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़