आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर
नरसिहपुर । मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सरकारी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला नरसिंहपुर जिले से सामने आया है। जहां रोजगार सहायक प्रशांत बड़कुर को 25 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि रोजगार सहायक ने सरपंच से पंचायत के काम करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।मामला जनपद पंचायत साईखेड़ा के ग्राम पंचायत अंजदा का है। जानकारी के मुताबिक, रोजगार सहायक प्रशांत बड़कुर ने संरपच से पंचायत का काम कराने के एवज 25 हजार रुपए मांगे थे। सरपंच ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी।
वहीं शिकायत सही पाए जाने के बाद जबलपुर लोकायुक्त ट्रैप कर आरोपी प्रशांत बड़कुर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
