रायपुर/ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम द्वारा गठित हमर राज पार्टी ने विधान सभा चुनाव 2023 आम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के19 नामों की सूची जारी की है । जिसमे भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव निर्दलीय लड़े रिटायर्ड पुलिस अधिकारी(IPS) अकबर राम कोर्राम को भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए आज हमर राज पार्टी ने मैदान में उतारा है । वही अन्य 18 सीटो के लिए भी अपना प्रत्याशी आज घोषित किया है ।

