फागू यादव
छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए अधिसूचना के प्रकाशन के उपरांत अब तक केशकाल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए 7 और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए 8 अभ्यर्थियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र लिया है। वही 16 अक्टूबर को नामांकन फार्म लेने पहुंचे केशकाल के कांग्रेसी नेता एवम विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ने की बात कही है।
