संस्कार ग्रुप के गरबे में पहुंची विधायक ने साझा किया अपना अनुभव*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

बालोद — संस्कार ग्रुप द्वारा बालोद के महादेव भवन में रास गरबा का भव्य आयोजन किया जा रहा है आज से प्रारम्भ हुए इस रास गरबा में मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षद पद्मिनी साहू पार्षद दीप्ती विनोद शर्मा समाजसेवी हर्षद पटेल अनिल यादव एवं अन्य उपस्थित थे इस भव्य अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह आयोजन अपनी भव्यता के साथ बड़े शहरों में हुआ करता था धीरे धीरे यह अब सभी जगहों पर होने लगा है नवरात्रि के अवसर पर महिलाओ को गरबा रमते देखना ही अपने आप मे माता सेवा से कम नही होता उन्होंने इस भव्य और शानदार आयोजन के लिए समिति का आभार जताते हुए बधाई भी दी इस आयोजन में संजय गांधी दिनेश तापड़िया नीरज शर्मा विकास नाहटा दीपक साहू तरुण टावरी वैभव टावरी शुभम टावरी आदि का सहयोग रहा

Express MPCG