चारामा पुलिस ने सटोरिया को किया गिरफ्तार

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

जुआ सटटा खिलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए सटटा खिलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही किया मामले में दिनाक 16.10.23 को मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति कण्डेल चौक के पास अंको पर पैसों का दांव लगाकर हारजीत का सटटा खिला रहा है कि सूचना पर प्र0आर0 421 अजेन नरेटी के हमराह पुलिस टीम गठित कर मौके भेजा गया मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दिया गया जहाँ पर एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नांम दामोदर बैरागी पिता जगनदास बैरागी उम्र 52 वर्ष निवासी कण्डेल का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से विभिन्न अंकों पर पैसों का दांव लिखा हुआ 09 नग पर्ची एक डाट पेन, नगदी रकम 14485 /- रू० बरामद कर जप्त किया गया आरोपी द्वारा अपराध धारा 6 छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से आरोपी दामोदर बैरागी पिता जगनदास बैरागी उम्र 52 वर्ष निवासी कण्डेल को दिनांक 16.10.23 को गिर0 किया गया है जिसे न्यायालय कांकेर में पेश किया गया है।

Express MPCG