अभिषेक अवस्थी 
बीजापुर:-छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है,कांग्रेस ने पहले चरण के लिये 30 प्रत्याक्षियों के नाम घोषित किये है,जिसमे विधानसभा 89 बीजापुर से कांग्रेस प्रत्याक्षि विक्रम मण्डावी ने अपने वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ आज 16/10/2023कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन फार्म लिया है
नामंकन फार्म लेने के पश्चात विक्रम मण्डावी ने मीडिया से मुखातिब हो कर कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बीजापुर विधानसभा से प्रचंड बहुमत से जीत होगी।*
*विक्रम मण्डावी ने आगे कहा कि हम जनता के लिए लगातार पूरे पांच साल सुख दुख हो ,प्राकृतिक आपदा हो या विकास कार्यो की बात हो हर वक्त उपलब्ध रहे है,वंही भाजपा नेता महेश गागड़ा पहले व वर्तमान में पूरे 15 साल से जनता से दूरी बनाकर चल रहे है,कांग्रेस ने लगातार पूरे पांच साल क्षेत्र में मेहनत की है,गिरीब,आदिवासी,किसान व सभी वर्गों के लिये काम किया है,जिससे कांग्रेस का जनाधार लगातार बड़ा है
