भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के नवीन जिला कार्यालय भवन के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आज हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

विनोद जैन

बालोद — भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के नवीन जिला कार्यालय भवन के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आज हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन वरिष्ठ नेता यशवंत जैन जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार उपस्थित रहे इस अवसर पर जिले के तीनों विधानसभा के प्रत्याशी राकेश यादव बालोद वीरेंद्र साहू गुंडरदेही एवं देवलाल ठाकुर डौंडीलोहारा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में हमे जाना है हमारे प्रत्याशी भी तय है वैसे ही भाजपा की विजय भी अब कार्यकर्ताओ की मेहनत से तय करना है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है झूठ फरेब और भरस्टाचार में डूबी भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है मोदी जी ने छग के विकास में कोई कमी नही की पर गलत नियत रखने के कारण छग सरकार ने विकास नही किया सिर्फ विकास हुआ तो कांग्रेसियों का हुआ धान में लगभग 80 प्रतिशत की राशि केंद्र सरकार देती है बाकी का राज्य सरकार देती है और किसानों को झूठा सपना दिखाकर अपनी वाहवाही लूटी है ऐसे वाहवाही लूटने वालो को हटाना है और भाजपा को लाना है ताकि राज्य में विकास तेज गति से आगे बढ़े
आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रीतम साहू राजेन्द्र राय बालमुकुंद देवांगन पवन साहू किशोरी साहू देवेन्द्र जायसवाल राजा दीवान छगन देशमुख सहित अनेक वरिष्ठ गन उपस्थित थे

Express MPCG