फागू यादव
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलपुटी नेशनल हाईवे 30 स्थित नवीन बस स्टैंड के सामने आज शाम एक सड़क हादसा हो गया है जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी अनुसार केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पलोरा के कुछ युवकों का दल दंतेश्वरी माई के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा पैदल जा रहे थे उसी दौरान आज शाम कोंडागांव मुख्यालय के चिखलपुटी स्थित नवीन बस स्टैंड के सामने पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने उन पर बाइक चढ़ा दी। इस हादसे में ग्राम पलोरा निवासी 30 वर्षीय रामदास नाग पिता रतेसिंग नाग का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। वहीं बाइक चालक गिरोला निवासी मेघनाथ सोरी पिता भीमचंद सोरी को भी गंभीर चोटे आई है। बताया जा रहा है बाइक चालक मेघनाथ सोरी जगदलपुर स्थित नगरनार प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में पदस्थ है। हादसे के शिकार दोनो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया जायेगा।
