बिरसिंहपुर पाली में मां बिरासिनी देवी का स्थान है जहां दूर-दूर से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु रोज माता के दीप दरबार में शामिल होने आते हैं

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में मां बिरासिनी देवी का स्थान है जहां दूर-दूर से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु रोज माता के दीप दरबार में शामिल होने आते हैं यहां की अनुपम छठा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है प्रथम दिवस के अवसर पर अन्नपूर्णा यात्रा निकाली हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है जहां माता के दिव्या दरबार में अनोखे तरीके से लोग भक्ति करते हैं और अपने आप को भक्ति का अनुग्रह पाते हैं अन्नपूर्णा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर यह यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं तथा लड़कियां शामिल रहे और अपने सिर पर कलश और नारियल रखकर पूरे नगर का भ्रमण किया है।
वही मां बिरासिनी सेवा समिति के तत्वाधान में मिले ग्राउंड में 9 दिन तक लगातार विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जहां दूर-दूर से श्रद्धालु माता का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Express MPCG