केशकाल से पुनः मिला संत नेताम को टिकट, बड़ेडोगर में मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर चुनावी शंखनाद का किया आगाज

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कॉंग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की है। पहली सूची में 30 लोगों को कोंग्रेस का प्रत्यासी बनाया गया है । जिसमे पुनः एक बार केशकाल विधानसभा से संत नेताम को अपना प्रत्यासी बनाया है। जिससे उनके कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल है। केशकाल से टिकट मिलने के पश्चात 15 अक्टूबर रविवार को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्वप्रथम संतराम नेताम फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़ेडोंगर पहुंचकर मां दंतेश्वरी माता जी पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हुए चुनावी शंखनाद का आगाज किये। इस दौरान उन्होंने कहा की केशकाल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 82 से टिकट देने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ । केशकाल विधानसभा की जनता, कार्यकर्ताओं वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों के सहयोग से कांग्रेस जी जान से मैदान में उतरेगा। निश्चित रूप से जनता केशकाल विधानसभा की खुशहाली, तरक्की छत्तीसगढ़ की बेहतरीन के लिए, माता बहनों की सुरक्षा के लिए,अनुसूचित जाति-जनजाति समाज , पिछड़ा वर्ग समाज, सर्व समाज,युवाओं की तरक्की और बेहतरी के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मैदान में उतरेगा और कांग्रेस को जीत दिलाएगा और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगा।

Express MPCG