15 अक्टूबर से कोंडागांव के विकासनगर मैदान में 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का होगा आगाज, पांच संभाग के 720 प्रतिभागी दिखाएंगे अपना जौहर

फागु यादव

आपको बता दे 15 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता फुटबॉल, मलखंब एवं तीरंदाजी की मेजबानी कोंडागांव जिला कर रहा है जिसमें बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग की कुल 720 खिलाड़ियों द्वारा अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया जाएगा। वहीं जिले में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सतत निगरानी जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी के द्वारा की जा रही है। 15 अक्टूबर 2023 से कोंडागांव स्थित विकास नगर स्टेडियम ग्राउंड में प्रातः 9:00 बजे से राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का सादगी पूर्ण माहौल में फील्ड मास्टर के नेतृत्व में राज्य भर से आए हुए खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट के पश्चात ध्वजारोहणकर मसाला जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार विभिन्न संभाग के प्रतिभागीयों का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। वही 14 अक्टूबर तक प्रतियोगिता को लेकर 90% कार्य पूर्ण हो चुका है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 15 अक्टूबर 2023 को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए प्रातः 9:00 बजे विधिवत राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।

Express MPCG