अवैध शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अवैध शराब बिक्री पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि आासना में किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेष्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।
उक्त टीम के द्वारा आसना मेनरोड जंगल किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम सम्पति बघेल नि0 आसना तामाकोनी का होना बताया। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी के अंदर अवैध अंग्रेजी शराब गोवा पाव 40 नग प्रत्येक 180 एम.एल. भरा हुआ जिसमें कुल 7.200 एम.एल., कीमती-5200/-रूपये, बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, कार्यवाही किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Express MPCG