फागु यादव
23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जिला कोंडागांव में फुटबॉल बालक/बालिका 17 वर्ष, तीरंदाजी बालक/बालिका 14,17,19 वर्ष एवं मलखम बालक/बालिका 14,17 एवम 19 आयु वर्ग का दिनांक 15 से 18 अक्टूबर 2023 तक तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है। इन क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल संचालन हेतु जिला कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा जिले के 179 अधिकारियों कर्मचारियों को 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। ताकि राज्य स्तरीय 23वें क्रीड़ा प्रतियोगिता का सुचारु एवं सफल रूप से संचालन हो सके। 12 अक्टूबर को मिली जानकारी अनुसार पूरे 179 अधिकारी कर्मचारियों के टीम को 20 जोन में अलग-अलग विभाजित किया गया है। वहीं कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोंडागांव को कंट्रोल रूम बनाया गया है। आपको बता दे इस वर्ष फुटबॉल बालिका एवं बालक हेतु स्टेडियम ग्राउंड ग्राम पंचायत गिरोला में मैच का आयोजन किया जाएगा तथा तीरंदाजी बालक एवं बालिका बालक छात्रावास ग्राउंड कोंडागांव साथ मलखम बालक एवं बालिका दोनों वर्ग का विकासनगर स्टेडियम ग्राउंड कोंडागांव में आयोजन किया जाएगा। तीनों वर्ग के मैच कमिश्नर, संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्य गण मैदान निर्माण में लगे हुए हैं।
