
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
बीते कुछ सालो से अपने औधे और बड़े नेताओ से ताल्लुक रखने वाला तरुण हालदार जो पखांजूर के लखनपुर पंचायत का निवासी है बेखौफ होकर पुरे क्षेत्र में मवेशी तस्करी का अबैध कारोबार का माईबाप बना हुआ था इतना ही नहीं पखांजूर के अलावा महाराष्ट्र में भी मामला दर्ज होने की खबर है उसके बाद भी मवेशियों को छत्तीसगढ़ से लेकर कत्लखाने पहुंचाने का मनो एक जाल बिछाया हुआ है जो कल रात कई मवेशियों को पैदल हकलते हुए लेजाया जा रहा था जिसको ग्रामीणों द्वारा पखांजूर पुलिस को जानकारी दी गई और पखांजूर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटना स्थान पहुंचकर दो लोगो को हिरासत में लिया जो तरुण हालदार का आदमी था और मामले की सच्चाई और पूरी घटना पुलिस को बता दी जिसके बाद पुलिस द्वारा तरुण हालदार को गिरफ़्तार कर लिया गया जिसपर पखांजूर ASP प्रशांत शुक्ला का कहना है की गाय तस्करी करने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया और अन्य लोगो की जांच चल रही है इन सभी लोग पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी आपको बता दे की तरुण हालदार के नाम पर इससे पहले भी कई मामले मवेशी तस्करी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज है ऐसे में क्षेत्र की शांति भंग होना लाज़मी है…
