व्यापम द्वारा 15 अक्टूबर दिन रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को निर्वाचन आयोग की अनुमति की प्रत्याशा में स्थगित कर दिया गया है ।

रायपुर /व्यापम द्वारा 15 अक्टूबर दिन रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को निर्वाचन आयोग की अनुमति की प्रत्याशा में स्थगित कर दिया गया है । प्रथम पाली में प्रातः 10 से 12.15 बजे तक सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर) कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन सवंर्ग) एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 से सायं 4.15 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक और सहायक प्रबंधकजैसे पदों पर होनी थी भर्ती परीक्षा । अनुमति प्राप्त होने पर व्यापम द्वारा पृथक से परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी ।

Express MPCG