निर्वाचन आयोग ने दो कलेक्टर, 3 एसपी को हटाने किया आदेश, गुरुवार शाम तीन तीन नामों की सूची भेजने के निर्देश

रायपुर / निर्वाचन आयोग ने 3 जिलों के पुलिस अधीक्षक, और 2 जिलों के कलेक्टरों को हटा दिया है । जिनमे बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारणप्रकाश सिन्हा, और दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा,कोरबा एसपी उदयकिरण , राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा सहित दो एडिशनल एसपी बिलासपुर अभिषेक माहेश्वरी,दुर्ग संजय ध्रुव को निर्वाचन कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखाने की बात सामने आई है उन्हे अपने नीचे को प्रभार देने कहा गया है । अब इनके जगह 3 नामों का पैनल भेजने कहा गया है ।