दीपक विश्वकर्मा

*डोंगरगाँव के ग्राम छुई खदान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज़ाद युवा क्रीड़ा क्लब समस्त ग्रामवासी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती विभा साहू संयुक्त महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ अध्यक्षता कांति सा वो सरपंच एवं विशेष अतिथि के रूप में जे. एवं. साव, के आर साहू, आर आर धनकर, टी. आर. साहू, गोकुल साहू , तिलक राम गंधर्व, प्रीतम साहू, चिंता राम,सोमन थे। इस अवसर पर समिति साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परंपरा को जीवित रखने छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ में ओलंपिक आया आगाज़ कर विलुप्त हो रहे खेल को फिर से जीवंत किया है जिसमें 16 प्रकार की विधाओं को शामिल किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से कबड्डी है।इस आयोजन में पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार एवं समस्त प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कार रखा गया था I पुरुष प्रतिभागी में प्रथम आलबरस बालोपयोगी, द्वितीय स्थान पर पापड़ा बालोद तृतीय स्थान पर राजनांदगाँव एवं चतुर्थ स्थान पर सलोनी की टीम रही वही महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर पटपर डोंगरगढ़, द्वितीय स्थान पर गुंगेरी नवागाँव डोंगरगाँव, तृतीय स्थान पर बेमेतरा एवं चतुर्थ स्थान पर छुईखदान की टीम रही। प्रथम व द्वितीय स्थान पर आये पुरूष टीम को 10000 व 7000 रुपये के साथ ही विनर ट्रॉफ़ी दिया गया है तथा महिला टीम के प्रथम व द्वितीय वर्ग को 6000 व 4000 रूपये की राशि के साथ विनर ट्रॉफ़ी दिया गया है। विशेष पुरस्कार के रूप में बेस्ट रेडर, बेस्ट कैचर, बेस्ट ऑल राउंडर, बेस्ट ब्लाकर जोड़ी दिया गया । आयोजक गण चंद्रकांत साहू मैंने साहू चूड़ामणि साहू चंद्रप्पा साहू दीपक साहू भारत साओ एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।*
