शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर बड़ेडोंगर में मंदिर समिति की हुई बैठक

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – फरसगाँव ब्लाक के देव नगरी ग्राम बड़ेडोंगर में ज्योति कलश स्थापना समिति बड़ेडोंगर की बैठक आहूत की गई । जिसमें आगामी शारदीय नवरात्र हेतु विशेष चर्चा किया गया व इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर्व 15 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर तक रहेगी । हर वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा हजारों मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है जिसमें इस वर्ष तेल ज्योति शुल्क 701रू. व घृत ज्योति शुल्क 1851रु. समिति व समस्त ग्रामवासी की ओर से निर्धारित की गई है। प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों से भजन, कीर्तन, रामायण टोलियों का आगमन इस पर्व में होता है। मां दन्तेश्वरी मंदिर बड़ेडोंगर में समस्त समुदाय के भाईयों का अलग अलग नेंग होती है सभी पारा टोला को अलग-अलग कार्यभार दिया जाता है, जिसे सभी नेंगकारी व ग्रामवासी बखूबी निभाते हैं। अपनी मनोकामना ज्योति रशीद कटवाने हेतु श्री सोनू राम राना मंदिर पुजारी बड़ेडोंगर, शिवम् कम्प्यूटर बड़ेडोंगर, विनोद साहु किराना स्टोर्स बड़ेडोंगर, कृष्ण कुमार शार्दूल बड़ेडोंगर, कबीर फोटो स्टूडियो फरसगांव, अमित जनरल स्टोर्स फरसगांव,ए.के.मरावी बाबू आदर्श स्कूल बड़ेडोंगर,सपन भट्टाचार्य विकास नगर कोण्डागांव, हेमलाल निषाद देवभोग रूचि सेन्टर लंजोड़ा, जयदेव यादव छमतापुर छिनारी,भावसिंह देहारी चिहरीपारा नारायणपुर, रामदेव ज्वेलर्स केशकाल,मांझी इलेक्ट्रीकल्स धनोरा, अनिल कुलदीप धनोरा, योगेश फोटो स्टूडियो कांकेर,सुश्री पुर्णिमा जैन भिरावाही कांकेर, केशर चंद पुजारी बड़ेडोंगर से सम्पर्क कर सकते हैं, इस बैठक में विशेष रूप से समस्त पुजारीगण, गांयता गण, समस्त नेंगकारी,सभी समिति सदस्य, ग्राम पंचायत पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,व ग्राम के समस्त सियान माताओं की उपस्थिति रही।

Express MPCG