जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता सम्पन्न कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल के झूठे आरोपों का दिया जवाब

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान नरसिंहपुर में केन्द्रीय मंत्री व विधानसभा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल पर लगाये गये कोयला घोटाले के झूठे आरोपों का जबाव दिया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने सयुक्त रूप से कहा कि जिस घोटाले की बात अजय सिंह कर रहे थे वह घोटाला कांग्रेस शासन में ही हुआ था। जिसके प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह थे। उन्हे इन घोटालों के सवाल जबाव अपनी पार्टी के नेताओं से करना चाहिए। प्रहलाद सिंह पटेल उस समय की अटल बिहारी बाजपेई जी की सरकार में 2004 तक मंत्री रहे। इस समय किसी भी प्रकार का कोई भी घोटाला भाजपा शासन में नही हुआ प्रहलाद सिंह पटेल 2004 से 2014 तक न तो सांसद रहे न मंत्री न ही किसी शासकीय पद पर रहे तो वह किस आधार पर कोयला घोटाले में उनका नाम ले रहे है। कांग्रेस पार्टी का हमेशा से ही भ्रष्टाचार से चोली दामन का साथ रहा है। इनके नेता सोनिया गांधी,राहुल गांधी भी भ्रष्टाचार के मामले में आज भी जमानत पर घूम रहे है। अजय सिंह राहुल का विवादों से पुराना नाता है। उनकी मां के साथ घरेलू हिंसा व प्रॉपर्टी बेदखली को लेकर विवाद चला था। इनके भाषा व स्वभाव में सामंतशाही झलकती है। उन्होने 2019 के लोकसभा चुनाव में हमारी सीधी की सांसद महिला नेत्री रीति पाठक के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। अजय सिंह यह बयान देने से पहले भूल गये थे कि यह मां नर्मदा व भगवान नरसिंह की पावन भूमि है जहां पर आपके पिता जी को भी हराने का कार्य यहां जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है। प्रेस वार्ता में नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने बताया कि अजय सिंह द्वारा दिये गये वक्तव्य को लेकर उन्हें 5 करोड़ की मानहानी का नोटिस वकील के माध्यम से दिया गया है। जिसमें अगर वह सात दिवस के अन्दर सार्वजनिक माफी या खेद प्रकट नही करते है तो उनके खिलाफ जिला न्यायालय नरसिंहपुर व जबलपुर में मानहानी का केस चलाया जायेगा। उन्होंने कांग्रेस नेता लाखन सिंह पटेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने एक चैनल के इंटरव्यू में अपनी तुलना मोहम्मद गौरी से की है कि जिस प्रकार गौरी ने बार बार भारत पर आक्रामण कर हार नही मानी थी उसी प्रकार मै भी हार नहीं मानूंगा क्या लाखन सिंह सोमनाथ मंदिर पर हुए हमलों व सनातन संस्कृति पर हुए कुठाराघात का समर्थन करते है उन्होंने अपने इस बयान से पृथ्वीराज चौहान व भारत के वीर सपूतों के अपमान करने का कार्य किया है। क्या लाखन सिंह सनातन संस्कृति या मुगलों की आक्रामक संस्कृति का समर्थन करते है उन्हे इस बात को स्पष्ट करना चाहिए। प्रेस वार्ता की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि इस प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द पटेल विधानसभा संयोजक महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष रमाकांत धाकड़ जिला कार्यालय मंत्री कमल सिंह जाट सह कार्यालय मंत्री शिशिर चरण दुबे सोशल मीडिया जिला प्रभारी श्रीकांत श्रीवास्तव विधानसभा मीडिया प्रभारी शारदा साहू युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी प्रखर दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित रहे।

Express MPCG