भरत भारद्वाज
फरसगाँव – पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव वाय अक्षय कुमार के द्वारा 07 अक्टूबर को आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर फरसगांव ब्लाक में थाना उरन्दाबेड़ा क्षेत्र ग्राम भोंगापाल, बड़गई, बारदा, थाना धनोरा अंतर्गत कोनगुड , बोकराबेडा, चनीयागांव, बनियागांव और थाना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र अंतगर्त ग्राम आलोर, मोहपाल, दिगनार , थाना केशकाल क्षेत्र अंतर्गत अरण्डी, तेंदुभाटा के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सफलता पूर्वक निर्वाचन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर पुलिस के कर्तव्य एवं उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों को मतदान पूर्व और मतदान पश्चात क्या करें और क्या नहीं करें , इसकी जानकारी दी गई। चुनाव हेतु चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई । मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव दौलत राम पोर्ते,एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री, एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा, एवं थाना प्रभारी बड़ेडोंगर, उरांदाबेड़ा, धनोरा, केशकाल उपस्थित थे।
