बड़ेडोंगर में मनाया गया वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह , वन्य जीव के संरक्षण के लिए निकाली गई जागरूकता रैली .

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – वन विभाग द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण के लिए 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाना है। कोंडागांव जिले के वनमण्डल केशकाल के वनमण्डलाधिकारी गुरुनाथन एन के निर्देशन और उपवनमण्डलाधिकारी महेन्द्र यदु के मार्गदर्शन में वनमण्डल केशकाल में अंतर्गत वन परिक्षेत्र बड़ेडोंगर में रेंजर नरेंद्र मेश्राम के द्वारा बड़ेडोंगर में वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया । इसके तहत वन्य जीवन के संरक्षण एवं विकास से संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में बड़ेडोंगर स्कूल के बच्चों के साथ गाँव मे रैली निकालकर लोगो को वन्य जीवो को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वनविभाग द्वारा स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला,निबंध,क्विज,भाषण प्रतियोगिता भी करवाया गया और बच्चो को पुरुस्कार का वितरण किया गया । इस दौरान फरसगांव वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामेश्वर यादव, बड़ेडोंगर वनपरिक्षेत्र के वनपाल मोहन नाग, मोहन पुजारी , शिवनाथ सेठिया ,यशवंत नायक , दीनदयाल कोर्राम, सावंत भोयर , वनरक्षक रतन नेताम, खगेश्वर दीवान , किशन बघेल, सूरज नेताम , भूपेंद्र नाग, आदित्य वर्मा सहित पुलिस ने जवान,स्कूली बच्चों व ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।