यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

सरोना तहसील में अल्पवर्षा के चलते किसानों का फसल पूरी तरह से नष्ट हो गया जिसके कारण किसानों के सामने खाद बीज दवाई का कर्ज देने की चिंता सता रही है जिसको देखते हुवे किसान संग सरोना, चोरिया, दलदली कपासपोटी भैरोड़ बरकई सारवण्डी, दुधावा, सालेटोला, धनोरा भीमडीह गट्टागुडुम, मावलीपारा, मांडाभर्री, बांगाबारी बासन वाही साईमुंडा, कोटलभट्टी छापरपारा मुसुरपुट्टा, बिहावापारा आछीडोंगरी खजरावन शामतरा देव डोंगर मलगांव जामगांव बरकई दलदली उमरा दाह बुदेली धनेसरा के कृषकों ने गुरुवार को बैठक रख कर सरोना तहसील को सूखाग्रस्त घोषित एवं अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान होकर सभी किसानों के द्वारा एकराय होकर प्रस्ताव पारित किया गया। बता दे कि जिन कृषकों के पास सिंचाई का साधन है ओ भी लो वोल्टेज के कारण सिंचाई नही हो पा रहा है जिसके कारण पानी की कमी होने से धान की फसल झुलस रहा है ।असिंचित वालो का धान तो पूरी तरह से मर चुका है।
सरोना तहसील के 42 गांव के किसानों की उपस्थिति में सरोना तहसील को पूर्ण रूप से सूखा ग्रस्त घोषि कराने किसानों को फसल बीमा की राशि पूर्णरूप से छतीपूर्ति की राशि की मांग सोंढूर जलाशय की सिंचाई नाली की विस्तारी करण कर धमतरी जिले की बेलर नवागांव से कांकेर जिले की कोटलभट्टी बासनवाही मुसुरपुट्टा से सारवण्डी बरकई तक करने की सूखा की स्थिति को देखते हुवे सरोना तहसील की सभी ग्रामपंचायतों में सूखा राहतकार्य कराने दुधावा जलाशय की दाई तट सिंचाई नहर नाली की मरम्मत कर विस्तार किया जाए । बिजली की आंख मिचौली एवं लो वोल्टेज को सुधार के लिए प्रस्ताव पारित किया गया एवं किसान नेताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामीनाथन आयोग के द्वारा बनाया गया कानून को देश की किसानों के हित में लागू किया जाय भारत की हरितक्रांति के जनक के रूप में जाने जाने वाले कृषि वैज्ञानिक मोनकुम्बू सम्भाशिवन स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश रिपोर्ट को अगर लागू कर दिया जाय तो किसानों की तकदीर बदल जाएगी।
28 को ज्ञापन देने जाएंगे रायपुर मुख्यमंत्री को—
सरोना तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कराने एवं बिजली की आंख मिचौली अघोषित कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर किसान कमेटी के सदस्यों ने 28 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सोपेंगे इस बैठक में विशेष रूप से केशरीचन्द ,नंदलाल मण्डावी,सुकलाल सोरी लतेल यादव कुंवर सिंग द्वारका साहू प्रताप भास्कर चेतन सिन्हा भीखम सोरी बोध राम पोटाई नकुल निषाद सगे सिंह वट्टी कन्हैया नेताम पवन नेताम राम सागर शिवनारायण कुलदीप कैलास नागेश लोकनाथ साहू कृष्णा साहू प्रफुल नेताम महाजन टेकाम प्रमोद कुंजाम गबदु भास्कर झंगलु राम नेताम मिलन सरोज आत्माराम मरकाम मुनिराम साहू राधेलाल साहू फुलसिंग कावड़े तहसील के किसान बड़ी संख्या में शामिल थे।
