
दिनेश नथानी
भानुप्रतापपुर सिंधी समाज द्वारा चालीहा व्रत किया जा रहा था। इस व्रत महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। इस मौके पर बहराणा साहिब बनाए गए थे। शाम को बहराणा साहिब सिर पर रखकर बाजार में शोभायात्रा निकाली गई है।
चालीहा पर्व के समापन अवसर पर सुबह पूजा अर्चना, भजन एवं पल्लव, दोपहर लंगर आयोजित किया गया। इसके बाद शाम को ज्योत कलश और आस की मटकियों के साथ पूज्य बहराणा साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बहराणा साहिब को सिंधी समाज के लोगों ने सिर पर रखकर बाजार में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सिंधी धर्मशाला के झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजा तालाब के लिए रवाना हुई। राजा तालाब में बहराणा साहिब का विसर्जन कर पल्लव अरदास की गई ।
